Saturday 22 February 2014

धी डेफलेकटेड गुजरात

स्थापना से ही गुजरात सुखी और समृद्ध रहा है
गुजरात हमेशा से एक सुखी और खुश राज्य रहा है। यहाँ के लोगों ने एकदूसरे के साथ सदा ही प्यारभरे सम्बन्ध बनाये रखे हैं और सभी तरह के व्यापार व्यवसाय के लिए लोग देश-विदेश घूमते रहे हैं।  ऐसा कहा जा सकता है कि दुनिया में ऐसा एक भी प्रदेश नहीं जहाँ कम से कम एक गुजराती न हो।  

      गुजरात का विकास कोई एक व्यक्ति ने नहीं किया, उसके पीछे छह करोड़ की जनता ही महेनत है। लेकिन विकास क्या होता है ? विकास किसे कहा जा सकता है ? क्या रास्तों को चौड़ा करने का नाम विकास है ? क्या किसी लड़की की जासूसी करवाना ही विकास है ? जी हाँ, गुजरात में ऐसा हुआ। भाजपा के वर्त्तमान मुख्यमंत्री  मोदी जब अपने पहले-दुसरे चुनाव के प्रचार में थे तो उन्होंने जो वाणी-विलास किया था वह ऐसा था कि शायद उनको खुद को आज शर्म आ रही होगी।  कभी मियां मुशरर्फ के खिलाफ तो कभी सोनिए गांधीं के खिलाफ, बोलने में कभी पीछे नहीं हटे।  लेकिन इसी जमीं पे कभी अच्छे नेता भी हुआ करते थे जो कभी व्यक्तिगत हमले नहीं करते थे, उनकी लड़ाई सिर्फ सिद्धांत की थी, मन की नहीं।  

बदल गया माहौल : 
किन्तु आज का माहोल बिगाड़ दिया गया है।  आज गुजरात में लड़कियों को सुरक्षा नहीं दिख रही।  किसीकी जिंदगी में हम कभी नजर कर नहीं सकते, क्यूँ कि सब को अपने व्यक्तिगत जीवन का अधिकार है।  
      गुजरात में अभी हाल में जिसका ज्यादा चर्चा हुआ वह स्नूपिंग का मास्टर माइंड कौन है वह तो कोई नहीं जानता लेकिन भाजपा के प्रवक्ता ने टीवी पर एक चॅनेल में कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री को गुजरात की लड़कियों की इतनी चिंता है कि लड़की के पिता ने केवल मुह पे बोल के एक बार कहने के बाद उस लड़की की सुरक्षा में पूरे राज्य की पुलिस को काम पे लगा दिया गया ! लेकिन, चॅनेल के रिपोर्टर ने पूछा कि क्या गुजरात की कोई भी लड़की मुख्यमंत्री को फोन करके इस 'सुविधा' का लाभ ले सकती है ? भाजपा के प्रवक्ता कुछ न बता सके।  लेकिन इस किस्से में कुछ ऐसा जरूर था जो मुख्यमंत्री ने खुद ने इसमें दिलचस्पी ली।  

भाजपा सरकार असफल : गुजरात में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल ही रही है, लेकिन वह इसका स्वीकार करने की विनम्रता नहीं जुटा पाती। भाजपा सरकार के प्रवक्ता कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को गुजरात की औरतों की बहुत चिंता है। उन्होंने पहले चुनाव के दौरान कहा था : केवल एक पोस्ट कार्ड लिख देना, गांधीनगर में बैठा आपका भाई सभी सहायता करेगा! लेकिन सत्य यह है कि कई पोस्ट कार्ड, कई चिठ्ठिया, कई लेटर लिखे गए, बल्कि खून से लिखे गए लेकिन मोदी 'साहेब' के पेट का पानी तक नहीं हिला ! 

क्या पहले इतनी असुरक्षा थी गुजरात में ? 
आज गुजरात में कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता।  एक ही रात में 15-15 दूकानों के ताले टूटते हैं, राजकोट जैसे शहर में दलित लड़की पे गेंगरेप किया जाता है, नवसारी में केवल 14 साल की लड़की पर हवसखोर टूट पड़ते हैं, गुजरात में दिन दहाड़े व्यापारियों को - ज्वेलरों को लूंट लिया जाता है, हत्याएं होतीं हैं।  फिर भी 'साहेब' कहते है कि गुजरात पूरा सुरक्षित राज्य है।

10 comments:

  1. “अब गुजरात पुलिस ने जासूसी कांड में मोदी और अमित शाह के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने से इन्कार कर दिया। वाह रे फेंकूजी की तानाशाही जो आम जनता को अपने हक्क से वाकिफ करती है।“

    ReplyDelete
    Replies
    1. muje to BJP par bharosa nahi he ......

      Delete
  2. “जो इंसान न अपने गुरु का हुआ,
    न साथीयों का हुआ,
    न अपने लोगों का हुआ,
    न अपनी बहनों का हुआ...
    वह आपका क्या खाख हो पाएगा??”

    ReplyDelete
  3. "नरेन्द्र मोदी सिर्फ फेकने में आगे हे विकाश में नहीं मोदी लोगोको विकाश का मुखोटा पहनते हे !"

    ReplyDelete
  4. आपने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के विकास के बड़े - बड़े दावे करते हुए सुना होगा. लेकिन गुजरात का एक ऐसा चेहरा भी है जो मोदी के दावों को खोखला साबित करता है. शायद उस गुजरात को मोदी नहीं जानते या जानबूझकर उस तरफ देखना ही नहीं चाहते. मोदी के अनुसार गुजरात का विकास मॉडल देश में भी लागू होना चाहिए. अगर गुजरात में विकास की बयार बह रही है, तो फिर क्यों सुसाइड कर रहे हैं गुजरात के किसान? अक्सर मोदी गुजरात के गर्व के दावे ठोकते हैं, फिर 4 सालों में 112 किसानों ने क्यों की आत्महत्या? मोदी खुद को विकास पुरुष कहते हैं, फिर उन्हें क्यों नहीं दिखती अपने ही राज्य के किसानों की मजबूरी?

    ReplyDelete
  5. Shame on BJP .. I wld never in my life vote for BJP ..

    ReplyDelete
  6. भाजपा गुजरात में सिख किसानो के साथ अन्याय कर रही है. लेकिन एन डी ए के सहयोगी सिरोमनि अकाली दल इसके खिलाफ विरोध नहीं कर रहा. कैसे वे भारत के लोगो के साथ न्याय कर सकते है?

    ReplyDelete
  7. It’s a Save Modi Committee,sitting SC judge should probe d matter:Arjun Modhwadia on Probe Panel formed by Gujarat Govt SnoopGate...!

    ReplyDelete
  8. Modi orders Officer Singhal to snoop on woman Snoopgate! Modi's Dog Zafar Sareshwala says Singhal anti-Muslim! That's why maligns Modi!

    ReplyDelete
  9. Watch FEKU's stern SILENCE on ADVANI! Interview with Vijai Triv
    Feku tried his best to diplomatically downplay Advani's PM candidature but he could not clearly answer the questions asked by Trivedi. Blabbering through his words, Feku points out that UPA govt gave save passage to terrorists but he eventually forgot that it was BJP's Jaswant Singh who gave save passage to Azhar Massood.

    Feku's silence on the question of Advani as the strongest leader in BJP is worth enjoying!
    http://www.youtube.com/watch?v=Axn65NZ1JYk

    ReplyDelete